नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान ‘‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ- 2023’’ के तहत आज मंगलवार को उप मण्ड़ल संगड़ाह के राजकीय महा विद्यालय व संगड़ाह बाजार में चेष्ठा लोक नृत्य कला मंच ने फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़ व आगजनी जैसी स्थिती से निपटने के लिए प्रतिभागियों को जागरूक किया।
इससे पूर्व उप मंडल पच्छाद के बस स्टैंड सराहां व ग्राम पंचायत बाजगा में नीतिका सुर संगम कला मंच राजगढ़ तथा उपमंडल कफोटा के टिम्बी व कफोटा में धालटा कला मंच ने गीत व नाटक के माध्यम से लोगों को आपदा से बचाव व सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया।
इस दौरान कलाकारों ने नाटक “ठगडे री सीख“ के माध्यम से बताया कि भूकंप जैसी स्थिति उत्पन्न होने के दौरान किस प्रकार अपनी सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सहायता की जाए।
कलाकारों ने यह भी संदेश दिया कि घर एवं भवनों के निर्माण से पूर्व सही स्थान के चयन व नींव की कटाई या खुदाई भी उचित तरीके से करनी अति आवश्यक है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य संदीप कुमार, अधीक्षक विनोद शर्मा, प्रधान संगड़ाह नीलम कुमारी, गोपाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
