Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कलाकारों ने राजगढ़ बस स्टैंड और महाविद्यालय में दी आपदा से बचाव की जानकारी
    सिरमौर

    कलाकारों ने राजगढ़ बस स्टैंड और महाविद्यालय में दी आपदा से बचाव की जानकारी

    By Himachal VartaOctober 5, 2023
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़ ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान आपदा न्यूनीकरण समर्थ- 2023 के अन्तर्गत वीरवार को उपमंडल राजगढ़ के बस स्टैंड व राजकीय महा विद्यालय राजगढ़ में सरस्वती कला मंच के कलाकारों द्वारा आपदा से बचाव बारे
    कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
    इन कार्यक्रमों के दौरान कलाकारों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आपदा से नुक्सान को कम करने, भूकम्प, भूस्खलन, बाढ़ व आगजनी जैसी स्थिती में सुरक्षा उपायों व सावधानियों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
    कलाकारों ने नाटक “ठगडे री सीख” के माध्यम से बताया कि भूकंप जैसी स्थिति उत्पन्न होने के दौरान किस प्रकार अपनी सुरक्षा के साथ-साथ लोगों की सहायता की जाए। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि घर एवं भवनों के निर्माण से पूर्व सही स्थान के चयन व नींव की कटाई या खुदाई भी उचित तरीके से करनी अति आवश्यक है।
    इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने उपस्थित लोगों को गीत व नाटक के माध्यम से सरल व सहज तरीके से स्थानीय भाषा में आपदा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की ।
    इस मौके पर महाविद्यालय राजगढ़ के प्रधानाचार्य डाo राजेन्द्र वर्मा, अड्डा प्रभारी प्रताप सिंह, कॉलेज के प्रवक्ता व विद्यार्थीयों तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.