नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) (एसपी जैरथ):- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष श्यामा ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में न केवल युवा और बेरोजगार परेशान हैं , बल्कि अब स्थिति यह आ गई है कि हिमाचल प्रदेश की बहू बेटियां जहर मांग रही है। प्रेस को जारी बयान में भाजपा महिला मोर्चा शिलाई मंडल अध्यक्ष श्यामा ठाकुर ने कहा कि गत दिनों जिस प्रकार सचिवालय के बाहर प्रदेश भर की शिक्षक रात भर सड़क पर रहे और महिलाएं ज़हर मांगने की बात कर रही। इससे साफ जाहिर होता है कि हिमाचल प्रदेश की सरकार कितनी गंभीर है। श्यामा ठाकुर ने कहा कि क्या हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का यही व्यवस्था परिवर्तन है। जहां महिलाएं और बेरोजगार युवा जहर की मांग कर रहे हैं। श्यामा ठाकुर ने बताया कि इलेक्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी ने झूठ का सहारा लेकर सत्ता हथियाई है। उन्होंने कहा कि सरकार को बने हुए 10 महीने का समय हो गया है , लेकिन अभी तक कांग्रेस पार्टी की एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस ने चुनाव से पूर्व वायदा किया था कि पहले ही कैबिनेट में हिमाचल प्रदेश की सभी महिलाओं को ₹1500 मासिक दिया जाएगा , लेकिन अभी तक महिलाओं के खाते में फूटी कौड़ी तक नहीं आई है। श्यामा ठाकुर ने महिला मोर्चा की कमान एक बार फिर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने एक बार फिर से शिलाई महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल , नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना योगी , पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर , जिला भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष सीमा कन्याल और जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता समेत तमाम शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। श्यामा ठाकुर ने कहा कि वह शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्य करेगी और महिलाओं को संगठित कर पार्टी को मजबूत बनाएगी।
Breakng
- हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही सरेआम धज्जियां एनएच 707 पर डायनामाइट से पहाड़ उड़ा कर
- पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
- रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
- मेरा युवा भारत” ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद
- पांवटा साहिब में नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले रैकेट का भंडाफोड़
- आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
Wednesday, July 9