शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)धर्मशाला में 120 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर भी पहले चरण में ही प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह सात अन्य स्थानों पर भी हिमाचल में ही इस प्रोजेक्ट के तहत काम होंगे। इन कार्यों के लिए नियम एवं शर्तें एशियन डिवेलपमेंट बैंक अलग से भी अप्रूव करेगा। पर्यटन विभाग अब पहले चरण की डीपीआर बनाने में जुट गया है। पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने बताया कि बिड डॉक्यूमेंट मंजूर होने के बाद अब प्रोजेक्ट अगले फेज में चला गया है और इसमें समयबद्ध काम करने की कोशिश की जाएगी। गौरतलब है कि करीब 2300 करोड़ के इस प्रोजेक्ट की फंडिंग को लेकर हिमाचल और भारत सरकार के बीच लंबे समय से जद्दोजहद चलती रही है। वित्त मंत्रालय के तहत डिपाटर्मेंट ऑफ इकोनामिक अफेयर्स से इस प्रोजेक्ट को निकालने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है। पूर्व जयराम सरकार के समय, क्योंकि टूरिज्म के अलावा बागबानी जैसे कई विभागों से भी प्रोजेक्ट गए थे, इसलिए प्राथमिकता सूची बदलनी पड़ी थी। अब पहले चरण का बिड डॉक्यूमेंट मंजूर होने के बाद इस प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने की उम्मीद बढ़ गई है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
