Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»किन्नोर»वर्तमान प्रदेश सरकार है कर्मचारी हितेषी सरकार : जगत सिंह नेगी
    किन्नोर

    वर्तमान प्रदेश सरकार है कर्मचारी हितेषी सरकार : जगत सिंह नेगी

    By Himachal VartaOctober 8, 2023
    Facebook WhatsApp
    किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    राजस्व बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी आज जिला किन्नौर के रिकांग पियो स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय पुरानी पेंशन बहाली आभार समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारी हितेषी सरकार है। प्रदेश सरकार द्वारा लगभग डेढ़ लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव के दौरान किए गए ओपीएस बहाली के वादे को मंत्रिमण्डल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन बहाल कर पूर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों के सहयोग से प्रदेश सरकार सफलता पूर्वक विकास की गाथा लिखी रही है।
    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए सरकार ने कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन बहाल की है। उन्होंने कहा कि 76 हजार करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिलने के बावजूद वर्तमान प्रदेश सरकार ने ओपीएस बहाल की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश का संपूर्ण विकास सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों से ईमानदारी व सत्यनिष्ठा से निरंतर कार्य करते रहने को कहा ताकि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के उत्थान व विकास के लिए चलाई जा रही नीतियों को अमली जामा पहनाया जा सके।
    एनपीएसए के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश सरकार का आभार वयक्त किया।
    राज्य उपाध्यक्ष बलदेव बिष्ट, राज्य महासचिव भरत शर्मा, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जिटू, जिला किन्नौर उपप्रधान एनपीएसएए मुकेश नेगी, जिला महासचिव मोती नेगी ने भी अपने विचार रखे और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
    किनफेड अध्यक्ष चंदर गोपाल, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष उमेश नेगी, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.