नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, मंडल पांवटा साहिब और शिलाई में 11 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने दी।उन्होंने बताया 11 अक्टूबर दिन बुधवार को 132 केवी गिरी – पांवटा साहिब लाइन के निवारक रखरखाव / हॉट स्पॉट पर ध्यान देने, ईएचवी लाइनों के नीचे पेड़ों की कटाई का काम किया जाएगा।इसके चलते 132 केवी उपकेन्द्र गोंदपुर में आवश्यक कार्य के निपटान हेतु विद्युत प्रणाली मंडल नाहन द्वारा 132 केवी उपकेन्द्र गोंदपुर में शट डाउन प्रस्तावित किया गया है।जिसके अंतर्गत 132/33/11केवी सब स्टेशन गोंदपुर से फीड होने वाले फीडर जैसे कि 132/11केवी गोंदपुर ( समस्त औद्योगिक क्षेत्र) बातामंडी, पालियों क्षेत्र, 33kv बद्रीपुर, 33 केवी पुरुवाला, 33 केवी सतौन 33केवी शिलाई, 33केवी रामपुरघाट, 33 के वी पांवटा साहिब लाइन के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रात: 9 से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी। अतः आम जनता से सहयोग आपेक्षित है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
