मण्डी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। आए दिन हत्या का मामला सामने आ रहे हैं। अपराधियों के हौसलें बुलंद हैं। प्रदेश भर से अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। हर तरफ़ माफि या हावी हैं। प्रदेश में अपराध की इतनी घटनाएं पहले कभी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ऊना में एक हत्या इसके बाद जोगिंद्रनगर में फि र एक महिला की हत्या, ऐसा लगता है कि अपराधियों में क़ानून का कोई डर ही नहीं रह गया है। सरकार ने लोगों की सुरक्षा को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। जयराम ठाकुर मंगलवार को सराज विधान सभा क्षेत्र के छतरी में स्थानीय लोगों से मिले और उनका हाल चाल जाना।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में आए दिन हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में हर जगह आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। लोगों के मन में पुलिस का ख़ौफ़ ही नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपराध रोकने की दिशा में कदम उठाने होंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि माफि या तंत्र का मज़बूत होना किसी भी लिहाज़ से प्रदेश के लिए हितकर नहीं है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
