सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सोलन शहर के साथ लगते सुबाथू-देलगी सड़क पर एक पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की दो सोलन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकी शव को कब्जे में लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया । जानकारी के अनुसार सुबाथू से देलगी सड़क पर गांव नहलोगी डाकघर देवठी ग्राम पंचायत रणों के पास एक पिकअप (HP-64A-7134) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी में चालक पंकज कुमार के अलावा कुमारी दीक्षा और कुमारी आरती सवार थीं।हादसे में कुमारी दीक्षा (22) निवासी गांव दालसा, आनी कुल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो के गंभीर चोटें आईं हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Sunday, October 4
