कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला कुल्लू के जलोड़ी जोत में पहले नवरात्र में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यही नहीं जलोड़ी में माता का मंदिर इंद्रदेव ने बर्फ की चांदी से नवरात्र की बेला पर सुसज्जित किया। हालांकि पूरे हिमाचल में लाइटों से मंदिरों को नवरात्र की बेला पर सजाया गया है। लेकिन जिला कुल्लू के जलोड़ी जोत में माता का मंदिर बर्फ की चांदी से सज गया है। जलोड़ी जोत में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। मदिंर का दृश्य अद्भुत दिख रहा है। जलोड़ी जोत के आस-पास रहने वाले लोगों ने सुबह ही बर्फ से सजे मन्दिर में जाकर माता के दर्शन किए और इस अलौकिक नजारे को देखकर बेहद खुश हुए। हालाकिं अभी बर्फबारी कम हुई है, लेकिन बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। मार्ग बर्फबारी से फिसलन भरा हो गया है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
