नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज रविवार को आश्विन नवरात्र के प्रथम दिन माता बालासुंदरी मंदिर, त्रिलोकपुर में पूजा अर्चना कर माता बालासुंदरी का आशीर्वाद लिया।उपायुक्त ने इस अवसर पर हवन एवं यज्ञ में भी भाग लिया। उन्होंने परम्परा के अनुरूप मंदिर की परिक्रमा भी की। आश्विन नवरात्र के अवसर पर माता बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में 15 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2023 तक पम्परागत ढंग से साथ आयोजित किया जाता है। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस मेले में लाखों की संख्या श्रद्धालु भाग लेते हैं।मेले के प्रथम दिन आज रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे और माता बालासुंदरी का आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार के अलावा मंदिर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
