नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- आजादी के 76 वर्षों से बस योग्य सड़क से महरूम नाहन शहर के साथ लगती दो पंचायतों को पहले नवरात्रि पर बड़ा तोहफा मिला है। नाहन शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित कोटड़ी और गाड्डा गांव के लिए बनाई जाने वाली 3.187 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक अजय सोलंकी के द्वारा भूमि पूजन किया गया।भूमि पूजन से पहले विधायक और उनके साथ आए समर्थकों का स्थानीय लोगों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि इस सड़क के निर्माण को लेकर प्रशासनिक अनुमति 30 मार्च 2023 को मिली थी। बड़ी बात तो यह है कि लोक निर्माण विभाग नाहन मंडल के द्वारा इस सड़क के निर्माण का टेंडर भी करवा दिया गया है।आज रविवार को विधायक के द्वारा भूमि पूजन के बाद इस सड़क के निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सड़क को बनाए जाने के लिए 1 साल का समय निर्धारित किया गया है।वहीं यह सड़क नाहन के जुड्डा के जोहड़ से वाया कोटड़ी गांव होते हुए गाड्डा गांव तक जाएगी। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि इस सड़क की चौड़ाई सरकारी बस चलाने योग्य रखी गई है। सड़क के पक्का हो जाने के बाद इन गांव को बस की सुविधा भी मिल जाएगी।वहीं सोलंकी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए भी कहा कि सड़क निर्माण के दौरान जिस तरीके से लोगों को सुविधा हो उसके अनुरूप ही निर्माण कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के समक्ष मांग रखी थी। उन्होंने कहा कि जिस सड़क को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंजूर किया था उस सड़क के निर्माण का भूमि पूजन करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
