Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला में उत्तराखंड से आने वाले सभी वाहनों को किया जायेगा सैनिटाईज – डॉ परुथी
    हिमाचल प्रदेश

    जिला में उत्तराखंड से आने वाले सभी वाहनों को किया जायेगा सैनिटाईज – डॉ परुथी

    By Himachal VartaApril 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    पौंटा साहिब के गोविंदघाट में कल से शुरु होगी सैनिटाईजेशन टनल
    नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर ने कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए एक और कारगर कदम उठाया है जिसके अंतर्गत दूसरे राज्य से आने वाले वाहनों को सैनिटाईज किया जायेगा उसके बाद ही वह जिला में प्रवेश करेंगे।
    जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि पौंटा साहिब में उत्तराखंड की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को सैनिटाईज करने के लिए सैनिटाईजेशन टनल की शुरुआत कल सुबह 11ः30 बजे पौंटा साहिब के गोविंदघाट में की जाएगी। क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण निर्जीव वस्तुओं के माध्यम से भी जिला में प्रवेश कर सकता है इसलिए उत्तराखंड की ओर से आने वाले सभी वाहनों और उनमे लाये जाने वाले सामान को इस टनल के माध्यम से सैनिटाईज किया जायेगा।
    सैनिटाइजेशन टनल के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एथेंस लाइफ साइंसेज काला आम के प्रबंध निदेशक अनिल शर्मा ने बताया की इस सैनिटाइजेशन टनल में सोडियम हायपोक्लोराईड 1 प्रतिशत का प्रयोग किया जायेगा। वाहन को दोनों तरफ और ऊपर की तरफ से सैनिटाईज किया जायेगा तथा सैनिटाईजेशन की प्रक्रिया में वाहन की लम्बाई के हिसाब से 5 से 15 सेकेंड लगेंगे।
    अनिल शर्मा ने बताया की इस टनल की लागत करीब 15 लाख रुपये है और यह पूरी तरह से स्वचालित है तथा इसमें सीसीटीवी कैमरा और आईपी कैमरा लगे हुए हैं जिससे प्रशासन की भी इस टनल पर नजर रहेगी की कौनसा वाहन कब इस टनल से गुजरा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.