Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 35 युवा शुरू करेंगे अपना कारोबार
    सिरमौर

    मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 35 युवा शुरू करेंगे अपना कारोबार

    By Himachal VartaOctober 19, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  सिरमौर जिला में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत अपना कारोबार आरम्भ करने वाले युवाओं का सपना साकार होने वाला है। इस योजना के तहत युवाआंें को अनुदान के साथ सस्ते ब्याज दरों पर अपना उद्यम स्थापित करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत सिरमौर जिला में 35 आवेदनों को मंजूरी प्रदान की गई जिसमें 4.5 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश शामिल है।
    उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने गत सांय नाहन में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 की दूसरी जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की।
    सुमित खिमटा ने कहा कि सिरमौर जिला में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत 35 युवा अपना कारोबार शुरू करेंगे। इन युवाओं द्वारा आरम्भ किये जा रहे उद्यमों में कुल 4.5 करोड़ रुपये की पूंजी का निवेश होगा। उन्होंने बताया कि बैठक में कुल 64 आवेदनों पर विस्तार से चर्चा हुई जिसमें योजना के नियमों के अनुरूप मैरिट और फिजिबिलिटी के मापदंड देखने के उपरांत 35 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत 35 मामलों में काफी संख्या में महिला लाभार्थी भी शामिल हैं।
    उपायुक्त ने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि हमारे युवा वर्ग अपना कारोबार स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हम इन युवाओं को अपना कारोबार आरम्भ करने के लिए शुभकामनायें देते हैं।
    ‘‘क्या है मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना’’
    उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश के बेरोज़गार युवाओं को स्वरोज़गार प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ की गई मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनाज़रूरतमंद युवाओं के स्वरोज़गार के सपनों को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रही है। इस योजना के अंतर्गत 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं तथा 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को स्वरोज़गार के प्रति प्रोत्साहित करने के उ्देश्य से 25 प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाता है।
    इस योजना के तहत ऋण प्राप्त करने की अधिकतम सीमा एक करोड़ रुपये है। इसके अलावा 3 वर्ष तक 5 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दर में भी छूट प्रदान की जाती है।
    महा प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र सिरमौर साक्षी सत्ती ने इस अवसर पर विभिन्न आवेदनों और योजना का लाभ उठाने वालें अभ्यर्थियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
    जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजीव अरोड़ा के अलावा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और उद्योग विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.