मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) पंडोह चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पंडोह के लाल पुल बह जाने से पर्यटकों के लिए भी परेशानी का कारण बना हुआ है। अधिकांश पर्यटक गूगल मैप के सहारे अपने वाहनों के माध्यम से मनाली के सुंदर और रमणीक स्थलों के भ्रमण का आनंद लेने आ रहे हैं। जैसे ही पंडोह पहुंचते हैं, तो गूगल मैप लाल पुल की लोकेशन दिखाता है।
पर्यटक सीधे लाल पुल के टूटे हिस्से तक पहुंच जाते हैं। जब आगे ब्यास नदीं दिखाई देती है तो परेशान हो जाते हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि यहां ‘सडक़ बंद है’ का बोर्ड लगाया जाए, तो यह समस्या नहीं आएगी। इस संबंध में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रवीण तलवार ने बताया कि जल्द ही साइन बोर्ड लगा दिया जाएगा।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
