Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»रेडक्रॉस मंडी ने गोद लिए 250 क्षय रोगी, 1500 किटों में भेजा छह महीने का राशन
    मंडी

    रेडक्रॉस मंडी ने गोद लिए 250 क्षय रोगी, 1500 किटों में भेजा छह महीने का राशन

    By Himachal VartaOctober 20, 2023
    Facebook WhatsApp
    मंडी,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   क्षय रोगियों की सहायता के लिए चल रही निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत जिला रेडक्रॉस संस्था मंडी ने 250 क्षय रोगियों को गोद लिया। रोगियों को छह महीने के राशन की 1500 किटें मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम भेजी गई। एडीसी मंडी एवं रैडक्रॉस की उपाध्यक्ष निवेदिता नेगी ने राशन किटों की गाड़ियों को विपाशा सदन में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
    निवेदिता नेगी ने इस अवसर पर बताया कि केन्द्र सरकार के टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के अर्न्तगत क्षय रोगियों की सहायता के लिए निक्षय मित्र योजना योजना शुरू की है। इसी के अर्न्तगत जिला रेडक्रॉस संस्था मंडी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से मंडी 250 क्षय रोगियों को छह महीने के राशन की 1500 किटों क्षय रोगियों को भेजी गई। उन्होंने बताया कि क्षय रोग से ग्रस्त रोगियों को विशेष पोषण की आवश्यकता रहती है। इसलिए इन 250 क्षय रोगियों को निशुल्क दवाओं के साथ राशन किट उपलब्ध करवाई गईं। पहले भी रेडक्रॉस मंडी ने गोद लिए मंडी शहर के 15 रोगियों को छह महीने का राशन दिया गया था। उन्होंने बताया इस समय जिला में क्षय रोग के 1250 रोगी हैं। इनमें से 350 रोगियों को राशन की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने जिला वासियों से निक्षय मित्र बन कर क्षय रोगियों की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति क्षय रोगी को गोद लेकर उनकी सेवा कर सकता है।
    निक्षय मित्र योजना क्या है
    निक्षय मित्र केंद्र सरकार की ऐसी योजना है, जिसके अंतर्गत क्षय रोग यानी टीबी से पीड़ित व्यक्ति को पोषण और आजीविका के स्तर पर मदद करने के लिए गोद लिया जाता है। गोद कोई भी सामान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दल, गैर सरकारी संस्थान या निजी संस्था ले सकती है।
    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेन्द्र भारद्वाज, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी मंडी ओपी भाटिया तथा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.