नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता के द्वारा शिलाई के शिल्ला निवासी साधुराम चौहान को जिला सिरमौर भाजपा में महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं जिला कार्यकारिणी में श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की जडें और अधिक मजबूत करते नोहराधार निवासी दिनेश ठाकुर को जिला भाजपा में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।यहां यह भी बता दें कि जिला भाजपा में महामंत्री पद पर हरिपुरधार श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के बलबीर ठाकुर नियुक्त थे। मगर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बलबीर ठाकुर को प्रदेश भाजपा कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्ति देकर संगठन को इस क्षेत्र में अधिमान देकर पार्टी को मजबूती दी है।लिहाजा प्रदेश कार्य समिति में जाने के बाद बलबीर ठाकुर ने एक व्यक्ति एक पद सिद्धांत को अपनाते हुए अपने पद से जिला भाजपा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया है। इन सभी नियुक्तियों को लेकर उनके समर्थकों के द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता का आभार भी व्यक्त किया गया है।बलबीर ठाकुर का कहना है कि निश्चित ही डॉ राजीव बिंदल ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उस विश्वसनीयता की कसौटी पर पूरी तरह से खरा उतारने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से संभावित भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनवाया जाएगा।उधर, साधु राम चौहान और दिनेश ठाकुर के द्वारा संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारी को लेकर विनय गुप्ता का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को और मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
