कुल्लू( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला कुल्लू में एएनटीएफ कुल्लू की दो टीमों ने पिछली शाम और रात को दो अलग-अलग जगहों पर दो नशा तस्करों को पकडक़र उनके कब्जे से 407 ग्राम चरस तथा 5.32 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। एएनटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि पहला मामला कुल्लू के ढालपुर पार्किंग का है, जहां पार्किंग में एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने पंजाब के रहने वाले एक युवक 25 वर्षीय विलसन निवासी नावा पूरवा फरीदकोट रोड फिरोजपुर पंजाब के कब्जे से 5.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया।दूसरा मामला घुमारवीं के भागेहड का है, जहां एएनटीएफ कुल्लू की दूसरी टीम न नाकाबंदी के दौरान मनाली से दिल्ली जा रही बस में बैठे 35 वर्षीय सफी निवासी पुरानी मस्जिद कोटा राजस्थान से कुल 407 ग्राम चरस बरामद की। दोनों व्यक्तियों को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके पुलिस थाना घुमारवीं तथा पुलिस थाना सदर कुल्लू में अलग-अलग धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
