Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»24 तारीख को रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों को जलाए जाने के बाद लंका दहन भी किया जाएगा।
    सिरमौर

    24 तारीख को रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों को जलाए जाने के बाद लंका दहन भी किया जाएगा।

    By Himachal VartaOctober 22, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- ऐतिहासिक शहर नाहन में इस बार दशहरे पर फुके जाने वाले रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। इस बार बनाए जाने वाला रावण और मेघनाथ के पुतलों की ऊंचाई 40-40 फुट रखी गई है। जबकि कुंभकरण के साइज में 5 फुट की कटौती की गई है। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रति माने जाने वाले इस प्रमुख दशहरा पर्व को हर वर्ष की भांति यादगार बनाने के लिए नाहन एमसी इसका जिम्मा उठाती है।इस बार 24 तारीख को रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों को जलाए जाने के बाद लंका दहन भी किया जाएगा। चौगान मैदान में आयोजित होने वाले इस प्रमुख आकर्षण को देखने के लिए इस बार भी 10 से 15 हज़ार के लगभग भीड़ जुटने की संभावना है। जिसके लिए एमसी नाहन के द्वारा तमाम तैयारियां भी पूर्ण की जा चुकी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुराई पर अच्छाई की विजय के इस पर्व को यादगार बनाने के लिए एमसी नाहन ने करीब ढाई लाख के बजट का प्रावधान रखा है। जिसमें जलाए जाने वाले तीन पुतलों पर 1 लाख 30 हज़ार रुपए खर्चे जाएंगे। जिसमें इन पुतलों में भरा जाने वाला बारूद भी शामिल है। बता दें कि पुतले बनाने के लिए शामली उत्तर प्रदेश के खानदानी कारोबारी इरफान, सद्दाम, अजहर, वाजिद, साजिद तथा अमन को बुलवाया गया है।तीनों पुतले बनाने में करीब 12 दिन का समय लगा है। सद्दाम ने बताया कि यह उनका खानदानी पेशा है। उन्होंने बताया कि 1966 से लेकर आज तक उनके द्वारा हजारों रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके बाकी सहयोगी भी पंजाब, हरियाणा, यमुनानगर, अंबाला आदि क्षेत्रों में हर वर्ष पुतले बनाते हैं। उन्होंने बताया कि रावण और मेघनाथ में 300 तथा 250 के लगभग गोला बम भर गए हैं। जबकि कुंभकरण में 200 के लगभग गोला बारूद भरा गया है।उन्होंने बताया कि इसको बनाने में कागज, कपड़ा, बांस और लुगदी का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि हमें भी अपने हिंदू भाइयों के साथ बुराई पर अच्छाई के प्रतीक बनाने का मौका मिलता है। वहीं यह भी बता दें कि 24 तारीख को दिन ढलने के बाद नाहन के चौगान मैदान में पूरा आकाश बमों और मिसाइल से थर्रा उठेगा।नगर परिषद नाहन के द्वारा इस बार किए गए बेहतर प्रयासों में न केवल लंका दहन होगा बल्कि आतिशबाजी में सरू का पेड़, रावण का किला जिस पर हजारों बम बरसेंगे आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। नाहन नगर परिषद के सेनेट्री अधिकारी सुलेमान खान ने बताया कि चौगान में पुतलों के अलावा की जाने वाली आतिशबाजी में 50 से अधिक मल्टीप्ल स्काई शॉट तथा 200 से अधिक सिंगल स्काई शॉट का इंतजाम किया गया है।उन्होंने बताया कि आतिशबाजी के कार्य का जिम्मा मैसर्स बुंदू खान तथा संजीव कुमार को दिया गया है। उन्होंने बताया कि आतिशबाजी के दौरान चौगान मैदान में सुरक्षा आदि के भी मुख्य प्रबंध किए जाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.