नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में सीबीएसई क्लस्टर 16 वालीबॉल अंडर 19 छात्र प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 25 से 28 अक्टूबर तक अरिहंत स्कूल के प्रांगण में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के 45 से भी अधिक विद्यालय हिस्सा लेने जा रहे है। लगभग 600 प्रतिभागी खिलाड़ी इस खेल प्रतियोगिता में अपना हुनर प्रदर्शित करेंगे। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक एवं प्रधानाचार्या दविंदर साहनी ने बताया कि न केवल अरिहंत इ. स्कूल के लिए बल्कि ये पूरे सूबे के लिए गर्व की बात है कि सीबीएसई की ओर से अरिहंत को इस प्रतियोगिता का आयोजन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यालय की प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन अनिल जैन और जनरल सेक्रेटरी सचिन जैन ने बताया कि आगामी कार्यक्रम के लिए विद्यालय में तैयारियां चल रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता छात्रों में सहयोग व प्रतियोगिता की भावना को विकसित करती है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
