सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने सोलन ज़िला के सभी निवासियों को विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।उपायुक्त ने विजयदशमी पर्व की पूर्व संध्या पर प्रेषित अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दशहरा का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं स्वास्थ्य का कारक बने।मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह पर्व हम सभी को बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है और हम सभी को यह स्मरण रखना होगा कि अच्छाई सदैव विजयी होती है।उन्होंने कहा कि विजयदशमी के पर्व के अवसर पर सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर ऐतिहासिक ठोडो मैदान में दिन में 02.00 बजे से सांय 05.30 बजे तक दंगल का आयोजन होगा। रावण दहन का समय सांय 05.40 बजे तक निर्धारित किया गया है।उन्होंने शहर वासियों से आग्रह किया कि विजयदशमी पर्व के अवसर पर ठोडो मैदान में आयोजित समारोह में पहुंचकर समारोह का आनंद उठाएं और कार्यक्रम की शोभा बढाएं।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
