शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आपदा के दौरान राज्य सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ का पैकेज देना एक सराहनीय कदम है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने अपनी जमापूंजी से जरूरतमंदों की मदद के लिए 51 लाख रुपए आपदा राहत कोष में दिए, जो एक स्मरणीय उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने दृढ़ संकल्प का परिचय दिया और लोगों की मदद के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए, जो सराहनीय हैं।मुख्यमंत्री ने कई बार केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई, जिसे अनसुना कर दिया। उन्होंने सभी भाजपा सांसदों से आपदा की घड़ी में प्रधानमंत्री से मिलकर मदद मांगने के लिए पत्र लिखा, लेकिन किसी भी भाजपा सांसद ने उसका कोई जवाब नहीं दिया। मैंने अकेले जाकर प्रधानमंत्री को हिमाचल के हालात से वाकिफ़़ कराया, लेकिन प्रदेश को अभी तक कोई मदद प्रदान नहीं की गई है।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
