चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नये दाखिले के लिए अप्रैल, मई और जून, 2020 के महीनों की फीस माफ करने के लिए डिवाइन पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद के प्रबंधन को धन्यवाद दिया और उन्होंने इस नेक उदाहरण के तहत राज्य के अन्य निजी स्कूलों से भी इसका अनुसरण करने का आग्रह किया।
स्कूल के प्रिंसिपल, श्री विकास गुसाईं ने बताया कि राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में अभिभावकों को राहत देने के लिए नये दाखिले के लिए तीन महीने की फीस माफ करने का निर्णय लिया गया है।
श्री मनोहर लाल ने, श्री एम.एस. साहनी, स्प्रिंगफील्ड्स पब्लिक स्कूल, यमुनानगर के अध्यक्ष द्वारा कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर कई पहल करने के साथ-साथ किताबों पर 20 प्रतिशत की छूट देने और छात्रों को मुफ्त में कॉपी और नोटबुक उपलब्ध कराने, के लिए भी प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि कई और स्कूल कोविड-19 महामारी के दौरान जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए इसी तरह के राहत भरे नेक कार्य करेंगे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18