नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के धौला कुआं में हाल ही में तैयार किया गया प्रदेश का पहला फलो स्पैन अनाज गोदाम अनाज भंडारण की दिशा में मददगार साबित हो रहा है। केन्द्र सरकार ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के तहत धौलाकुआं में कम लागत से उपयोगी गोदाम तैयार किया है। यह हिमाचल प्रदेश का पहला फलो स्पैन खाद्य गोदाम है 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले इस गोदाम में इन दिनों यहा धान का भंडारण किया जा रहा है। कृषि उपज मण्डी समिति के नीलामी अभिलेखक साहिल संधू ने बताया कि धौला कुंआ खरीद केंद्र में कम समय के भीतर बनाया गया यह गोदाम मददगार बन रहा है क्योंकि इससे पहले यहाँ गौदाम की सुविधा नही थी और आनाज चोरी होने का खतरा रहता था। उन्होंने बताया की इस आधुनिक गोदाम की खासियत यह है कि इसे एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा सकता है। गोदाम स्टील चादर से निर्मित कॉपर कोटेड है। अनाज खराब न हो इसके लिए इसके छत में वेंटिलेशन दिए गए है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
