सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पुलिस थाना कंडाघाट के अंतर्गत चायल में एक प्रवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पति को पेड़ से बांधकर उसकी पत्नी को हवस का शिकार बनाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कंडाघाट अदालत में आरोपियों को 28 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। प्रवासी दंपति दशहरा देखने चायल आए थे । शाम को काथला गांव जाते वक्त बाजार से 150 मीटर दूर तीन लोगों ने उन्हें रोक लिया।तीनों ने पति को दुपट्टे से बांध कर महिला से बारी-बारी रेप किया। आरोपियों की पहचान विरेंद्र निवासी भाटगड़, चमन लाल निवासी उंगर कांडों जिला सिरमौर व योगेंद्र ठाकुर निवासी गांव हुकल तहसील कंडाघाट के रूप में हुई है। डीएसपी सोलन भीष्म ठाकुर ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Wednesday, July 22
