लॉकडाउन दिशानिर्देशों और छूट के समग्र कार्यान्वयन के लिए किया नियुक्त
नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर ने जिला के उपमण्डल दण्डाधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को उनके सम्बंधित क्षेत्र का इंसिडेंट कमाण्डर नियुक्त किया है। यह सभी अधिकारी उनके क्षेत्रों में लॉकडाउन दिशानिर्देशों और छूट के समग्र कार्यान्वयन के लिए नियुक्त किया गया है।
जिला दण्डाधिकारी डॉ आर के परुथी ने बताया कि उपमंडल दण्डाधिकारी पच्छाद सोनाक्षी सिंह तोमर, उपमंडल दण्डाधिकारी संगडाह राहुल कुमार, उपमण्डलाधिकारी राजगढ नरेश कुमार वर्मा, उपमंडल दण्डाधिकारी नाहन विवेक शर्मा, उपमंडल दण्डाधिकारी पांवटा साहिब लायक राम वर्मा, उपमण्डलाधिकारी शिलाई योगेश चौहान, तहसीलदार नाहन नारायण सिंह चौहान, तहसीलदार पांवटा कपिल तोमर, तहसीलदार राजगढ विवेक नेगी, तहसीलदार नोहराधार राजीव रांटा, तहसीलदार ददाहू रमन ठाकुर, नायब तहसीलदार नन्दलाल कैंथला, नायब तहसीलदार कमरउ निहाल सिंह, तहसीलदार पच्छाद हिरा लाल, तहसीलदार संगडाह आत्माराम नेगी, नायब तहसीलदार नारग लेखराज कश्यप, नायब तहसीलदार रोहनाट जयराम शर्मा, नायब तहसीलदार नोहरी भुनेश कुमार और कार्यवाहक नायब तहसीलदार हरिपुरधार रामभज शर्मा को इंसिडेंट कमाण्डर नियुक्त किया गया है।
डॉ परुथी ने बताया की अन्य लाइन विभागों के अधिकारी इन इंसिडेंट कमांडरों के निर्देशन में काम करेंगे।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Tuesday, September 29