Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गिरीपार की ठुंडू बिरादरी के वार्षिक समारोह में धर्मेंद्र बने अध्यक्ष
    सिरमौर

    गिरीपार की ठुंडू बिरादरी के वार्षिक समारोह में धर्मेंद्र बने अध्यक्ष

    By Himachal VartaOctober 30, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- वर्तमान वर्ष का ठुंडू बिरादरी का मिलन समारोह गिरिपार क्षेत्र के पोका गांव में संपन्न हुआ, जिसमें बिरादरी के सभी प्रबुद्ध जनों के साथ-साथ युवाओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। इसमें शिमला, सिरमौर व उत्तराखंड के 100 गांवों के लगभग 500 ठुंडूओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई , जिससे समारोह कों भी चार चांद लग गए। ठुंडू विकास समिति के बैनर तले हर वर्ष बिरादरी का मेल मिलाप समारोह आयोजित किया जाता है। इसमें शिमला जिला के चौपाल तहसील , कुपुई तहसील , सिरमौर जिला के नोहराधार तहसील , रोनाहाट तहसील , शिलाई तहसील , कमरऊ तहसील , पांवटा साहिब तहसील के अलावा उत्तराखंड के सैकड़ो ठुंडूओं ने भाग लिया। ज्ञात रहे की ठुंडू बिरादरी गिरिपार क्षेत्र की ही नहीं बल्कि पूरे पहाड़ी क्षेत्र की सबसे बड़ी खैल व बिरादरी है। इस क्षेत्र में इन ठुंडू खौश (राजपूत) बिरादरी का बहुत बड़ा प्रभाव है। पूर्व में इस बिरादरी के पूर्वजों को स्थानीय लोग अपनी रक्षा के लिए अपने गांव में बसाते थे। क्योंकि यह खौश बिरादरी सबसे बड़ी बहादुर और वीरता में कुशल बिरादरी रही है। यह ठुंडू खौश कौम सबसे शांत, कुशल, न्यायप्रिय और सर्वजनहिताय, सर्वजन सुखाय बातों पर विश्वास रखने वाली बिरादरी है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ये हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत व क्षण है। संगठन के पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि सभी ठुंडूओं को संगठित और भाईचारे के साथ समाज की कुरीतियों को दूर करने और समाज एवं मानव हित में हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। इस बैठक में ठुंडू बिरादरी की समस्याओं तथा निवारण पर चर्चा हुई। उसके बाद ठुंडू विकास समिति के पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। नई कार्यकारिणी की नियुक्ति हेतु एसडीएम नारायण ठुंडू को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिसमें पूर्व अध्यक्ष शोभाराम ठुंडू के नये अध्यक्ष धर्मेन्द्र ठुंडू को बधाई देकर अध्यक्ष पद हस्तांतरित किया। महासचिव धर्म सिंह ठुंडू ने नये महासचिव दिनेश ठुंडू को बधाई देकर महासचिव पद हस्तांतरित किया व कोषाध्यक्ष रजनीश ठुंडू के नये कोषाध्यक्ष इंद्र ठुंडू को बधाई देकर कोषाध्यक्ष पद हस्तांतरित किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.