पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– पांवटा साहिब स्थित नारीवाला की एक निजी कंपनी में कार्यरत दो प्रवासी मजदूरों की काम से लौटते वक्त एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक टिप्पर से मजदूरों को टक्कर लगी।पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक दोनों निजी कंपनी में काम कर घर लौट रहे थे, तभी अचानक रास्ते में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में दोनों घायलों आनन-फानन में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां पर तैनात डाक्टर अंकुर धीमान ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल युवकों की पहचान विष्णु प्रताप सिंह एवं दूसरे की पहचान रितेश के रूप में हुई है।दोनों की उम्र 40 के लगभग बताई जा रही है। वे उत्तर प्रदेश गाजीपुर के रहने वाले थे। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों की एक सडक़ हादसे में मौत हुई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया है। जहां पर शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हादसे के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
