Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला सिरमौर को जल्द मिलेगा पहला 57 किलोमीटर का एनएच फोरलेन
    सिरमौर

    जिला सिरमौर को जल्द मिलेगा पहला 57 किलोमीटर का एनएच फोरलेन

    By Himachal VartaNovember 4, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर को पहले 57 किलोमीटर का फोरलेन मिलने जा रहा है। फोरलेन को बनाए जाने को लेकर इसका टेक्निकल टेंडर भी हो चुका है। देहरादून और चंडीगढ़ को जोडऩे वाले पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे-07 को फोरलेन व्यापारिक, ट्रांसपोर्टेशन तथा सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।फोरलेन बनने से इस नेशनल हाईवे पर सफर और भी आसान हो जाएगा। पांवटा से कालाअंब की दूरी 57 किलोमीटर है। एनएचएआई ने इस नेशनल हाईवे के सर्वेक्षण के लिए 8 करोड़ रुपए के कंसल्टेंसी टेंडर अवार्ड कर दिए हैं। प्राधिकरण ने इस कार्य को भोपाल की लायंस नामक फर्म को सौंपा है। जल्द कंपनी एनएच का सर्वे शुरू करेगी।सर्वे कार्य पूरा होने के बाद इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी, जिसे मंत्रालय को भेजा जाएगा। यहां यह भी बताना जरूरी है कि भारत सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के द्वारा कुछ वर्षों पहले पंजाब के पाकिस्तान बॉर्डर से लेकर के नेपाल सीमा टनकपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 07 स्वीकृत हुआ था।इस नेशनल हाईवे का 57 किलोमीटर का पैच जिला सिरमौर से होकर गुजरता है। बड़ी बात तो यह है कि अब यह पूरा का पूरा राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन होने की तैयारी में लग गया है। एनएच पर पांवटा साहिब को जोडऩे वाले उत्तराखंड क्षेत्र के कुल्हाल- देहरादून तथा रायपुर रानी से काला अंब तक फोरलेन बनाने का कार्य प्रगति पर चला हुआ है।नारायणगढ़ से आगे काला अंब की और सड़क के दोनों ओर से यूकेलिप्टस के पेड़ काटे जा चुके हैं। यही नहीं इस फोरलेन की जद में आने वाले रिहायशी क्षेत्रों को कंट्रोल विडथ में चिन्हित भी किया जा रहा है। इस एनएच पर अब हिमाचल से होकर गुजरने वाला 57 किलोमीटर का हिस्सा अभी डबल लेन है, जिसको फोरलेन बनाए जाने को लेकर टेक्निकल टेंडर किए जा चुके हैं।इस फोरलेन के बनने के बाद औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब और कालाअंब के उद्योगपतियों की ट्रांसपोर्टेशन की समस्या का समाधान होगा। साथ ही यह भी बता दें कि इस मार्ग के फोरलेन बन जाने के बाद हिमाचल से भोपाल लखनऊ आदि बड़ी-बड़ी फल मंडियों तक जाने वाला सेब भी रफ्तार पकड़ेगा।सर्वेक्षण के बाद साफ होगा कि इस एनएच की जद में कितने घर और दुकानों समेत निजी और सरकारी संस्थान आएंगे। बहरहाल, ये जिले का पहला फोरलेन होगा। अभी जिले में चार नेशनल हाईवे हैं, जिनकी दूरी 262 किलोमीटर है। इस एनएच के अलावा जिले में 78 किलोमीटर लंबा नाहन-कुमारहट्टी एनएच 907ए और सात किलोमीटर लाल ढांक-बात्ता चौक एनएच-907 है।इसके अलावा पांवटा-शिलाई एनएच 707 का निर्माण कार्य प्रगति पर है। एनएच के अधिशासी अभियंता नरेंद्र वर्मा ने बताया कि एनएच को फोरलेन बनाने के लिए कंसल्टेंसी टेंडर किए जा चुके हैं। ये टेंडर मध्यप्रदेश के भोपाल की एक कंपनी के नाम हुए हैं। इसका टेक्निकल सर्वे पूरा होने के बाद डीपीआर बनेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.