नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश रोजगार विभाग ने प्रथम अगस्त 2023 से पंजीकरण के साथ ऑनलाइन रिक्तियां तथा केंपस इंटरव्यू का आयोजन करना प्रारम्भ कर दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिला और प्रदेश में स्थापित सभी प्राइवेट कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि, सभी कंपनी विभाग के पोर्टल पर अति शीघ्र अपनी कंपनी को पंजीकृत कर अपनी रिक्तियों को भी अधिसूचित करें ताकि ऑनलाइन केंपस इंटरव्यू करवाया जा सके जिससे अधिक बेरोजगार युवा लाभान्वित हो सकें।
जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने हिमाचल के सभी रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत बेरोजगार आवेदकों से अपील किया कि वह विभाग की वैबसाइट पर जाकर अपनी योग्यता के आधार पर अधिसूचित की गई वैकेंसी को देखकर अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें ताकि ऑनलाईन केंपस इंटरव्यू का आयोजन करवाया जा सके।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
