नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर स्थित कुल्हाल के समीप नहर में पांवटा के डॉक्टर का शव पड़ा हुआ मिला है। मृतक की पहचान अनिल भट्ट (67) पुत्र जेएन भट्ट निवासी 24/2 बद्रीपुर, पांवटा साहिब के तौर पर हुई है।हालाँकि चिकित्सक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही भी शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, कुल्हाल के समीप नहर में पॉवर हाउस के कर्मचारियों ने उक्त व्यक्ति का शव देखा। जिसके बाद उत्तराखंड के विकास नगर से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला गया।पुलिस को मृतक के पास से उसका मोबाइल मिला। जिसके बाद मृतक के बेटे पियूष से बात करके उसकी शिनाख्त की गई। बता दें व्यक्ति काफी समय से जामनीवाला रोड पर निजी क्लिनिक चला रहे थे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
