शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)रोहडू के गंगटोली तथा चिडग़ांव के खशधार में दो अलग-अलग घटनाओं में दो मकान आग की भेंट चढ़ गए । अग्निकांड में 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पहली घटना रोहड़ू के गंगटोली में हुई जहां पर शेखल निवासी सुनील नागटा के घर में आग लगने से दो कमरे पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के समय घर पर कोई नहीं था तथा परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। आग की लपटे देख स्थानीय लोगों ने फायर स्टेशन को सूचना दी तथा बाल्टियों में पानी लाकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग ने घर के अंदर रखा सारा सामान अपनी आगोश में ले लिया था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।अग्निकांड में पीडि़त परिवार का दस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उधर, दूसरी घटना चिडग़ांव के खशधार की है जहां पर शुक्रवार रात एक बजे चमन लाल के घर में के दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। परिवार के सदस्यों ने भाग कर अपनी जान बचाई तथा वह सिवाए तन पर कपड़ों के बाकी कुछ भी नहीं बचा सके। एसडीएम रोहड़ू सन्नी शर्मा ने बताया कि प्रशासन की तरफ से दोनों अलग-अलग पीडि़त परिवारों को दस दस हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। खशधार के पीडि़त परिवार को प्रशासन की ओर से खाद्य सामग्री सहित कपड़े, बरतन व अन्य जरूरत का सामान दिया गया है।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
