Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अतिरिक्त निदेशक शिक्षा ने किया क्यारदा स्कूल का औचक निरीक्षण
    सिरमौर

    अतिरिक्त निदेशक शिक्षा ने किया क्यारदा स्कूल का औचक निरीक्षण

    By Himachal VartaNovember 7, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवता का असली चेहरा तक सामने अया जब अतिरिक्त निदेश्क प्रारंभिक शिक्षा शिमला बीआर शर्मा ने सिरमौर के प्रवास के दौरान पांवटा साहिब की प्राथमिक पाठशाला क्यारदा-1 का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होने पांचवी कक्षा के  बच्चों से एक साधारण सा घटाव का सवाल पूछा कि 572 में 478 घटाने पर शेष कितने रहे । हैरानी की बात है कि 14 बच्चों में से केवल तीन बच्चों ने इसका सही उत्तर दिया । इस पाठशाला में कुल अतिरिक्त निदेशक ने स्कूल के अध्यापकों से मौके पर ही जवाब मांगा तो शिक्षकों  ने बताया कि माता-पिता बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं। शिक्षकों के जवाब से अतिरिक्त निदेशक असंतुष्ट नजर आए। अतिरिक्त निदेशक ने सवाल उठाया कि जब पांचवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र साधारण से घटाव के सवाल का जवाब नहीं दे सकते हैं तो ये माता-पिता का नहीं, बल्कि शिक्षकों का दोष है, क्योंकि छात्र विद्यालय में 5 से 6 घंटे स्कूल में  व्यतीत करते हैं।उन्होने कहा कि यदि सिस्टम पांचवी कक्षा तक भी छात्रों को जमा व घटाव नहीं सिखा सकता तो इसके लिए किसी और को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। अतिरिक्त निदेशक ने इस बात पर भी खेद प्रकट किया कि विद्यालयों का सुपरवाइजरी सिस्टम भी शिक्षकों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं ले पा रहा।अतिरिक्त निदेशक ने स्कूल के शिक्षकों को दो महीने की मोहलत देते हुए कहा कि इस अवधि में विद्यार्थियों को घटाव व जमा के अलावा भाग व गुणा बारे भी जानकारी होनी चाहिए। उन्होने स्पष्ट तौर शिक्षकों को हिदायत दी कि यदि, विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नहीं आया तो शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दो महीने बाद वो दोबारा स्कूल का निरीक्षण करेंगे।उधर डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि शिक्षा की गुणवता पर विशेष ध्यान दिया जाए । शिक्षा में सुधार न आने की स्थिति में लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.