नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पिछले तीन महीने से हिमाचल प्रदेश में एसआईटी द्वारा क्रिप्टो करंसी में जांच तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब लोग धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। पच्छाद उपमंडल के सराहां क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिक विद्या प्रकाश ने पुलिस थाना में डेढ़ करोड़ रुपए डूबने की शिकायत दर्ज करवाई है।पुलिस थाना पच्छाद को दिए अपनी शिकायत में भूतपूर्व सैनिक विद्या प्रकाश ने बताया कि उसके डेढ़ करोड़ रुपये हेमराज में क्रिप्टो करंसी में निवेश करवाए थे। जिसने दो साल में राशि को दुगना करने का आश्वासन दिया। जिला सिरमौर में अब तक 2 करोड़ से अधिक की शिकायतें जिला सिरमौर की विभिन्न थानों में लोगों द्वारा दर्ज करवाई जा चुकी है।अभी भी कुछ और लोग हैं कि लोकलाज के मारे क्रिप्टोकरंसी में लगाए हुए लाखों रुपए की जानकारी नहीं दे रहे हैं। भूतपूर्व सैनिक विद्या प्रकाश ने जिस हेमराज के खिलाफ शिकायत दी है, उसे हाल ही में एसआईटी धर्मशाला की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।इससे पहले जिला सिरमौर के ददाहु, पांवटा साहिब, नाहन, शिलाई और सतोन के करीब चार दर्जन लोगों ने क्रिप्टोकरंसी में करीब 60 लाख रुपए डूबने की शिकायत पुलिस अधीक्षक सिरमौर को दी थी। इस शिकायत को पुलिस अधीक्षक में एसआईटी धर्मशाला को आगामी कार्यवाही के लिए भेज दिया था।अब पुलिस थाना पच्छाद में आई शिकायत को भी एसआईटी धर्मशाला को भेज दिया गया है। उधर, डीएसपी राजगढ़ अरुण कुमार मोदी ने बताया कि पुलिस थाना पच्छाद में भूतपूर्व सैनिक विद्या प्रकाश ने डेढ़ करोड़ रुपए हेमराज के द्वारा निवेश करवाए जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। यह क्रिप्टोकरंसी से जुड़ा मामला है, जिसे की आगामी कार्यवाही के लिए एसआईटी धर्मशाला को भेज दिया गया है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
