नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग के तीन कलाकार छात्रों का चयन राज्य स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा प्रत्येक वर्ष ऊर्जा बचाओ अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें प्रदेश के विद्यालयों से छात्रों के आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इसमें दो वर्गों में पांचवीं से दसवीं तक के छात्रों में से 50-50 बेहतरीन आवेदकों का चयन कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए शिमला आमंत्रित किया जाता है।प्रतियोगिता में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आकर्षक नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है। आदर्श विद्यालय के छठी कक्षा के आदर्श कुमार, नौवीं की नीतिका शर्मा और कनक शर्मा का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। इनके द्वारा आपेक्षित विषय पर रचनात्मक चित्रण किया गया था। अब यह छात्र 17 नवंबर को शिमला में आयोजित राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
