नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला 2023 की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार से व्यव्सायिक गतिविधियों के लिए रेणुकाजी विकास बोर्ड द्वारा प्लॉट आवंटन प्रकिृया को आरंभ कर दिया गया है। शुक्रवार को तहसीलदार ददाहू राजेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में मेला मैदान में तैयार किए कुल 520 में से पहले दिन लगभग 100 प्लॉट का आवंटन कर दिया गया है।अंतर्राष्ट्रीय रेणुकाजी मेला इस मर्तबा 22 नवम्बर से 27 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें व्यव्सायिक गतिविधियों के लिए भैया दूज से प्लॉट आवंटन प्रकिृया में प्लॉट की बुकिंग के लिए व्यापारी उतरप्रदेश के सहारनपूर, उतराखंड के देहरादून, हरियाणा के जगाधरी, यमुनानगर के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी भारी संख्या में पहुचें।रेणुकाजी मेला मैदान में पंसदीदा स्थान पर दुकाने सजाने के लिए व्यपारियों में खास उत्साह इस दौरान देखने को मिला। वहीं व्यापारियों ने पंसदीदा स्थानों पर दुकाने लगाने के लिए बोली माध्यम से भी प्लॉट की बोली अपने नाम की।तहसीलदार ददाहू राजेन्द्र था ने बताया कि मेला मैदान के फ्रंट लाईट में 346 प्लॉट मार्क किए गए है। जिसमें से पहले ही दिन लगभग 100 प्लॉट को बोली माध्यम से आवंटित कर दिया गया है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
