नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त एवं अध्यक्ष रेणुका जी विकास बोर्ड सुमित खिमटा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 नवम्बर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ करेंगे। उन्होंने बताया कि अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 22 नवम्बर से 27 नवम्बर 2023 तक परम्परागत ढंग से आयोजित किया जा रहा है।
सुमित खिमटा बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से आज शनिवार को उन्होंने शिमला में भंेट कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में बतौर मुख्य अतिथि पधारने का आग्रह किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है।
उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 नवम्बर 2023 को दोपहर 1.25 बजे भगवान परशुराम जी व अन्य देवताओं की पालकी को रिसीव करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का सांय 7 बजे उदघाटन करेंगे तथा संास्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
