पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-
पांवटा साहिब में छठ पूजा दौरान एक युवक यमुना नदी की गहरी सतह में समा गया। जानकारी अनुसार सुबह छठ पूजा के दौरान यमुना नदी में स्नान करते समय एक युवक डूब गया। जिसका अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग सका हैं। लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची।बता दे की पांवटा साहिब के यमुना स्थान घाट पर 5 बजे नहाते समय अचानक यह हादसा पेश आया। जिसके बाद परिजनों व स्थानीय श्रद्धालुओं ने युवक को ढूंढने का प्रयास किया। पुलिस टीम गोताखोरो की मदद से युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही है। दोपांवटा साहिब के थाना प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर युवक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला हैं।बताया जा रहा है कि उक्त युवक पांवटा साहिब के रामपुरघाट में स्थित जियोन लाइफ साइंस फार्मा में काम करता था। युवक बिहारी मूल का है। फिलहाल, पांवटा पुलिस मौके पर है और गोताखोरों की टीम युवक को ढूंढने की कोशिश कर रही है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
