नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राष्ट्रीीय काग्रेस नेता प्रियंका गांधी व काग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं ने अपने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो हम प्रदेश के बेरोजगारों को प्रतिवर्ष एक लाख सरकारी नौकरियां देंगे और 5 वर्ष में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को 5 लाख सरकारी नौकरियां देंगे।लेकिन अभी तक सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को एक भी सरकारी नौकरी नहीं दी है जबकि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते हुए एक वर्ष का कार्यकाल होने वाला है। रावत ने प्रदेश सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि इस वर्ष की एक लाख सरकारी नौकरियां कहां है प्रदेश का बेरोजगार युवा आपसे जानना चाहता है। रावत ने बताया कि वायदे उतने करने चाहिए जितने आप निभा भी सके। रावत ने बताया कि काठ की हांडी सिर्फ एक बार चढ़ती है।उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने झूठ का सहारा लेकर प्रदेश में सरकार बनाई है। रावत ने बताया कि इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी के नेताओं को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा क्योंकि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे जो सपने बनकर ही रह गए हैं। चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी के नेता महंगाई रोकने की भी बड़ी-बड़ी बातें करते थे लेकिन अब महंगाई पर कुछ नहीं बोलते और प्रदेश की जनता बढ़ती महंगाई झेल रही है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
