नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल सहित सिरमौर जिला में चल रही केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए सिरमौर जिला के विभिन्न विकास खंडों के तहत जारूगता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में स्थानीय पंचायतों के लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहें और केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी हासिल कर रहे हैं।शुक्रवार को सिरमौर जिला के सात विकास खंडों में ‘‘हमारा संकल्प विकसित भारत’’ कार्यक्रम के तहत केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये गये। हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यकर्म के अंतर्गत आज शुक्रवार को नाहन विकासखंड के बर्मा पापड़ी और पालियों, पांवटा साहिब के अमरकोट और निहालगढ़, पच्छाद खंड के डिलमन और शीना, राजगढ़ खंड के सैर-जगास और करगानू और संगड़ाह खंड के संगड़ाह और रेडली तथा तिरलोरधार और शिलाई विकास खंड के नाया और कुहंत में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान जहां स्वास्थ्य कैंप आयोजित किये जा रहे हैं वहीं पर विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी सम्बन्धी स्टाल भी लगाये गये हैं।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
