Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मैसर्ज ए.जे. इन्फ्रास्ट्रक्चर, कालाअम्ब में भरे जायंगे 34 पद
    सिरमौर

    मैसर्ज ए.जे. इन्फ्रास्ट्रक्चर, कालाअम्ब में भरे जायंगे 34 पद

    By Himachal VartaNovember 30, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  सिरमौर जिला के कालाअम्ब स्थित मैसर्ज ए.जे. इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 34 पदों की भर्ती के लिए 5 दिसम्बर 2023 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थल पर प्रातः 10 बजे पहुंचना सुनिश्चित बनायें।
    जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि कंपनी द्वारा 6 पद क्वालिटी कंट्रोल में भरे जाने है जिसके लिए शैक्षिक योग्यता पॉलटेक्नीक डिप्लोमा (मैकेनिकल) रखी गई है तथा प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 13500 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।
    इसी प्रकार कंपनी द्वारा 28 पद प्रोडक्शन मैंटिनेंस में भरे जाने हैं जिसकी शैक्षिक योग्यता आईटीआई (फीटर, इलैक्ट्रिशियन, प्लंबर) तथा आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थी को 11250 रुपये न्यूनतम वेतन दिया जायेगा।
    जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक पात्र अभ्यर्थी विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन भी आवेदन कर सकते हैं।
    उन्होंने कहा कि भर्ती शिविर ने आने वाले अभ्यर्थी अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपने बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ लेकर आयें।
    अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन के दूरभाष नम्बर 01702-ं222274 पर भी संपर्क किया जा सकता हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.