शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राकेश डोगरा ने कहा कि 26 नवंबर सविधान दिवस से छह दिसंबर भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि तक अनुसूचित जाति मोर्चा सविधान गौरव पखवाड़ा के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं को समाज तक पहुंचाना है और केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने पिछले दस वर्षों में जो कार्य किए जो उपलब्धियों है उनको लेकर आमजन तक पहुंचाना है।इस मौके भाजपा नेता नेगी ने कहा कि भारत के संविधान का लक्ष्य देश को मजबूत बनाना है और हमारे सविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर ने दलितों पिछड़ों शोषित वर्गो को समाज में ऊपर उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा बाबा साहिब का योगदान अतुलनीय है, जिन्हें सदैव स्मरण रखा जाएगा। उन्होंने कहा हमारा अगला लक्ष्य केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है, जिसके लिए हमें अभी से कमर कसनी होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा संचालित कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना होगा। इस दौरान भाजपा मंडलाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष हरि चंद डोगरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष धुनी चंद, प्रदेश सचिव, रमेश कमल, सतीश हिमटा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल रामपुर अध्यक्ष अमोलक राम, रूपेशर कुमार, अजय मोदी आदि मौजूद रहे।
Breakng
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
- राज्यपाल ने माधव सृष्टि परिसर, सोलन में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया
- नाहन व आसपास के क्षेत्रों में 05 अक्टूबर को बिजली सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक बंद रहेगी
- नेई-नेटी स्कूल में विद्यार्थियों को आसरा संस्था ने दिया लोक नृत्य का प्रशिक्षण
Saturday, October 3
