Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»दिव्यांग एवं वरिष्ठ जनों के लिए जिला में कैंप आयोजित-सुमित खिमटा
    सिरमौर

    दिव्यांग एवं वरिष्ठ जनों के लिए जिला में कैंप आयोजित-सुमित खिमटा

    By Himachal VartaDecember 1, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त जिला सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के पांच स्थानों में जिला प्रशासन और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग जनों और वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि प्रथम चरण में यह कैंप शिलाई में 04 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह , पांवटा साहिब में 05 दिसंबर को बद्रीपुर पंचायत के पंचायत घर, पच्छाद में 06 दिसंबर को जंज घर कुश्ती मैदान,पझौता में 07 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग चंदोल के विश्राम गृह तथा श्री रेणुका जी में 09 दिसंबर के कुब्जा पैवेलियन में आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में आयोजित होने वाले इन कैंपों में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा पात्र दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कृत्रिम अंगों की पैमाईश ली जायेगी जबकि द्वितीय चरण के कैंपों में तैयार किए गए कृत्रिम अंगों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निशुल्क कृत्रिम अंग के लिए पात्रता वार्षिक आय प्रमाणपत्र (2.70 लाख तक), यूडीआईडी कार्ड (आवश्यक), पासर्पोट फोटो 02, आधार/वोटर कार्ड सभी लाभार्थी साथ लेकर आयें।उन्होंने कहा कि समाज के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के हितों के दृष्टिगत आयोजित किये जा रहे इन कैंपों का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को मिले, इसके लिए पंचायतों, आंगनवाड़ी केन्द्रों और आशा वर्करों के माध्यम से जन-जन तक सूचना पहुंचाने का कार्य किया जाना वांछित है। सुमित खिमटा बताया कि इन प्रस्तावित कैंपों का आयोजन एडिप और व्योश्री योजना के तहत किया जायेगा। उन्होंने जिला के सभी पात्र लोगों को निशुल्क कृत्रिम अंग योजना का लाभ उठाने के लिए कैंप स्थलों पर आकर अंगों की पैमाईश करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन कैंपों के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम, जिला कल्याण अधिकारी के अलावा तहसील कल्याण अधिकारियों के कार्यालयों में संपर्क किया जा  सकता है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.