नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- डॉ. वाई. एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन दिनांक 02 दिसंबर को वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें जिला उपायुक्त सुमित खिमटा बतौर मुख्यातिथि होंगे व विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज मौजूद रहेंगे।प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय की वार्षिक एथलेटिक्स मीट में विभिन्न श्रेणियों की रेस, थ्रो एवम हाई एंड लांग जम्प्स होंगे। मीट में महाविद्यालय की सभी यूनिट्स द्वारा मार्च पास्ट आकर्षण का केंद्र रहेगा।प्रथम तीन विजेताओं को मैडल व सर्टिफिकेट से नवाजा जाएगा और अंत में बेस्ट एथलीट छात्र व छात्रा को पुरस्कृत किया जाएगा।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
