Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में निशुल्क करियर काउंसलिंग का आयोजन
    सिरमौर

    अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में निशुल्क करियर काउंसलिंग का आयोजन

    By Himachal VartaDecember 4, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– नाहन क्षेत्र के छात्रों को स्वर्णिम अवसर प्रदान करते हुए आज अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में  प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक करियर काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की गई। दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रतियोगिता के दौर में सफलता केवल उन्हीं के कदम चूमती है ,जो स्वयं की क्षमता व कौशल को पहचानने में सक्षम हो जाता है। विद्यालय परिसर में करियर काउंसलर के रूप में मनीष जिन्होंने अभी तक लगभग साढे तीन लाख लोगों को कौंसिल करके इनके भविष्य को नई दिशा दी है।इसके अतिरिक्त  हेमन्त विष्ट (Director of Careerliy. com ) ने छात्रों को विशेष रूप से संबोधित करके उनके प्रश्नों के उत्तर दिए और छात्रों व अभिभावको की विषय संबंधी दुविधा को दूर करने का प्रयास किया। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में 26 नवम्बर 2023 व 3 दिसम्बर 2023 को निशुल्क काउंसलिंग का कार्यक्रम आयोजित हुआ।अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की निदेशिका एवं प्रधानाचार्या दविंदर साहनी ने बताया कि निःसंदेह इस प्रकार के करियर काउंसलिंग कार्यक्रम छात्रों व अभिभावको को विषय से संबंधित दुविधाओं व चिंताओं से मुक्त करने में सहायता प्रदान करते हैं और अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल छात्रों को प्रत्येक आवश्यक सुविधा व सहायता प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.