जिला के तीन मुख्य प्रवेश स्थान पर तैनात पुलिस बल को दी पीपीई किट व फेस शिल्ड
नाहन। उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने बताया कि जिला में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए फ्रंटलाईन स्टाफ को सभी सुरक्षात्मक उपकरण मुहैया करवाए गए है। इसी दिशा में आज जिला के तीन मुख्य प्रवेश स्थान कालाअम्ब, बहराल और यमुना पुल पर तैनात पुलिस बल को पीपीई किट और फेस शिल्ड प्रदान की गई।
आज उपायुक्त डा0 आर0के0 परूथी और पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने तीनो मुख्य प्रवेश स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
उन्होने बताया कि कोरोना महामारी से इस लडाई में फ्रंटलाईन स्टाफ द्वारा निभाई जा रही भूमिका बेहद सराहनीय है और उनकी सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होने
बताया कि जिला के इन तीनो प्रवेश द्वार से अन्य राज्यों के लोगो की आवाजाही रहती है और फ्रंटलाईन स्टाफ का प्रदेश में आने वाले हर व्यक्ति से सीधा सम्पर्क होता है इसलिए कोरोना वायरस के सक्रंमण के खतरे की आशंका बनी रहती है। जिला प्रशासन ने फ्रंटलाईन स्टाफ को मास्क व सेनीटाईजर पहले ही उपलब्ध करवा दिये थे और आज पीपीई किट व फेस शिल्ड मुहैया करवाकर इनकी सुरक्षा को और अधिक सुदृढ किया गया है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जरूरी वस्तुओं की खरीददारी करते हुए शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखे तथा आवश्यकता होने पर घर से केवल एक ही व्यक्ति खरीददारी के लिए निकले व वाहन का कम से कम प्रयोग करें । उन्होने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, सडकों व मार्गो पर न थूके और घर से बाहर निकलने पर मास्क का आवश्यक रूप से प्रयोग करें।
Breakng
- नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
Saturday, June 20
