शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शहर के विकासनगर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। विकासनगर में नागालैंड नंबर का एक ट्रक बेकाबू हो गया, जिसने यहां पर खड़ी चार गाडिय़ों को रौंद दिया। ड्राइवर ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। मगर अब तक ड्राइवर और ट्रक का कोई सुराग नहीं लग पाया। इस हादसे का पता लोगों को सुबह उस वक्त चला जब लोग गाड़ी के पास आए। बेकाबू ट्रक की टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक गाड़ी पेड़ से लटक गई। तीन अन्य गाडिय़ों को भारी नुकसान हुआ है। ट्रक की टक्कर से गाडिय़ां एक-दूसरे पर चढ़ गईं और हवा में लटकी गईं। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है, ताकि फरार ट्रक ड्राइवर का पता लगाया जा सके।बेकाबू ट्रक से टक्कर का यह मामला सुबह चार बजे का बताया जा रहा है। यदि यह हादसा दिन में हुआ होता तो शिमला के पॉश क्षेत्र विकासनगर में जान व माल दोनों का बड़ा नुकसान हो सकता था। इस हादसे की वीडियो दिल दहला देने वाली है। विकासनगर में नागालैंड के एक ट्रक ने चार गाडिय़ां रौंद दी हैं। इसके लिए हम सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। अभी ट्रक और उसके चालक का पता नहीं लग पाया है लेकिन जल्द ही इस ट्रक को पकड़ा जाएगा और कार्रवाई अमल में लाई जाएगी एएसपी शिमला सुनील नेगी
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
