Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»लाहौल स्पीति»पंचायत स्तर पर राहत एवं बचाव दल का गठन किया जाए। 
    लाहौल स्पीति

    पंचायत स्तर पर राहत एवं बचाव दल का गठन किया जाए। 

    By Himachal VartaDecember 5, 2023
    Facebook WhatsApp
    भरमौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शीत ऋतु के दृष्टिगत जनजातीय उपमंडल भरमौर में विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाने को लेकर सोमवार को मुख्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कुलबीर सिंह राणा ने की। बैठक में शीत ऋतु की दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बर्फबारी के दौरान सडक़ बहाली के लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी मौसम के पूर्वानुमान के दृष्टिगत बर्फबारी की संभावना के मद्देनजर पहले से ही आवश्यक उपकरणों का कार्यशील होना सुनिश्चित बनाया जाए।उन्होंने खंड स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक दवाइयों की आपूर्ति की उपलब्धता बनाए रखने और आशा वर्कर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए उचित प्रबंध व्यवस्था रखने को कहा। एसडीएम ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी जारी किए। उन्होंने कहा कि पैट्रोल, डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित बनाई जाए। बैठक में दूरसंचार सेवाओं के बेहतर प्रबंधन को लेकर भी निर्देश जारी किए गए। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि पंचायत स्तर पर राहत एवं बचाव दल का गठन किया जाए। इसमें होमगार्ड को भी शामिल किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की आपदा से प्रभावित ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उपमंडल स्तर पर तैनात सभी विभागीय अधिकारी नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी की सूची दूरभाष नंबर कंट्रोल रूम पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग मीत कुमार, तहसीलदार भरमौर तेज राम, तहसीलदार होली अशीष ठाकुर, वन मंडलाधिकारी नरेंद्र सिंह, सहायक निदेशक पशुपालन विभाग राकेश भंगालिया और सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग विवेक चंदेल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.