Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ले0 जनरल अजय कुमार सिंह ने श्रीबद्रिका आश्रम में बिताए कुछ पल
    सिरमौर

    ले0 जनरल अजय कुमार सिंह ने श्रीबद्रिका आश्रम में बिताए कुछ पल

    By Himachal VartaDecember 7, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने सहयोगी दस सैनिकों के साथ श्री बद्रिका आश्रम का भ्रमण किया तथा  गुरु, ओम स्वामी जी से भेंट की।   उन्होने  आश्रम में कुछ पल  सकून से बिताए ।  बता दें कि लेफ्टिनेट जनरल अजय कुमार सिंह वर्तमान में  भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) के रूप में कार्यरत हैं।  इनकें प्रगतिशील  नेतृत्व में सेना ने  समर्पण और वीरता के उच्चतम मानकों का उदाहरण पेश किया है।लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने श्री बद्रिका आश्रम की सुन्दता और शांत वातावरण की सराहना करते हुए बताया कि हिमालय की गोद में यह आश्रम साधकों और विद्यार्थियों के लिए एक स्वर्ग के समान है । इस आश्रम के शांत वातारवण  मंें इंसान एक अनूठी शांति की अनुभूति अनुभव करता है । उन्होने गुरू ओम स्वामी को एक प्रकांड विद्वान कहा । जिन्होने संसारिकों भौतिक सुविधाओं का त्याग करके तपस्या करने इस शांत वातावरण में पहूंचे हैं ।गौर रहे कि 11वीं गोरखा राइफल्स की 07वीं बटालियन में 15 दिसंबर 1984 को कमीशन प्राप्त करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने अपने चार दशक के विशिष्ट करियर में हमारी राष्ट्र की रक्षा के लिए अटूट प्रतिबद्धता का लगातार प्रदर्शन किया है। उनकी रणनीतिक अंतर्दृष्टि, कर्तव्य की गहरी भावना के साथ मिलकर, भारतीय सेना की मजबूती और तैयारियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह का नेतृत्व उनके सहयोगियों के लिए एक प्रेरणा और हमारे पूरे देश के लिए गर्व का स्रोत रहा है।उन्होंने आश्रम परिसर का भ्रमण करके भरपूर आन्नद लिया  और आश्रम के अनुयायीओं  के साथ बातचीत करके आश्रम बारे जानकारी हासिल की ।  सांयकालीन प्रवचन के दौरान, उन्हें गुरु ओम स्वामी जी द्वारा सम्मानित किया गया ।  उन्होंने -52 डिग्री सेल्सियस में 22 हजार फीट पर सेवा के अनुभवों को भी आश्रम के लोगों के साथ सांझा किया

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.