नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान नाहन विधान सभा क्षेत्र की रामा धौन पंचायत में 100 से अधिक भाई, बहनों ने श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी की योजनाओं को सुना और उनका लाभ उठाया। इस मौके पर पंचायत प्रधान श्री राम कुमार, उप-प्रधान श्री यशपाल, जिला परिषद सदस्य श्रीमती निर्मला शर्मा, बी0डी0सी0 सदस्य श्रीमती ऊषा शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री वीरेन्द्र ठाकुर, श्री महेन्द्र कश्यप, श्री बलदेव शर्मा, श्री सुरेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे।इस मौके पर उपस्थित महानुभावों को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि श्री नरेन्द्र भाई मोदी भारत को अति शीघ्र विकसित भारत के रूप में देखना चाहते हैं, इसके लिए देश के गरीबों के उत्थान में, गरीबों के कल्याण में, गरीबों के विकास में लगे हुए हैं।डॉ0 बिन्दल ने कहा कि विगत साढ़े नौ सालों में 47 करोड़ जनधन के खाते खुलवाकर, 30 करोड़ घरों में नल से स्वच्छ जल पहुंचाकर, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाकर, 80 करोड़ लोगों को पिछले 3 साल से 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति मुफ्त देकर, जो आगे भी 5 साल और दिया जाएगा जैसी प्रभावशाली योजनाओं से गरीब कल्याण की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होनें कहा कि 3.50 करोड़ गरीबों को पक्के घर उपलब्ध करवाकर, 11 करोड़ घरां में शौचालय बनवाकर व अन्य योजनाओं के माध्यम से विकास की नई इबारत लिखी है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
