नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– सिरमौर के लोगों को तीन दिन सरकारी बसों की सेवा लेने में परेशानी हो सकती है। कल से दो दिन तक जिला सिरमौर के कुछ बस रूट प्रभावित रहने वाले हैं। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर बसों की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।असल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 11 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाले आयोजन के लिए सरकारी बसें बुक की गई हैं। सरकार के कार्यकाल का जश्न मनाने सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता धर्मशाला जाएंगे। रविवार सुबह सात बजे सिरमौर से हिमाचल पथ परिवहन निगम की 16 बसें कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना होंगी।इससे जिले में तीन दर्जन रूट प्रभावित रहेंगे। फिलहाल अभी ये तय नहीं हो सका है कि कौन-कौन से रूट प्रभावित रहने वाले हैं। जिले में कई रूट ऐसे हैं, जहां दिन में दो से तीन बार लोगों को बसों की सेवाएं मिलती हैं। ये बसें नाहन, पच्छाद, रेणुकाजी, शिलाई और पांवटा साहिब से रवाना होंगी। 11 दिसंबर को जश्न मनाने के बाद 12 दिसंबर को ये बसें जिले में पहुंचेंगी।ऐसे में तीन दिन कुछ रूट स्थगित रहने वाले हैं। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक सिरमौर राकेश कुमार ने बताया कि नाहन डिपो की 16 बसें धर्मशाली रैली में जाएंगी। इससे कुछ रूट प्रभावित होंगे। निगम का फिर भी प्रयास रहेगा कि लोगों को परेशानी न हो। लंबे रूटों पर लोगों को बस सेवाएं मिलती रहेंगी।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16
